Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बेमौसम बारिश से धान-तिल्ली की फसल बर्बाद, किसानों की उम्मीद टूटी

दिनांक: Friday, 03 October 2025 | समय: 12:57 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली
  • किसानों की उम्मीदों पर पानी फिरा, औने-पौने दाम पर बेचने की मजबूरी

खीरों, रायबरेली। पिछले 48 घंटे से रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर कहर बरपा दिया है। हजारों बीघा धान और सैकड़ों बीघा तिल्ली की खड़ी फसल चौपट हो गई। खेतों में पानी भरने और तेज हवाओं से धान की बालियां सड़ने लगीं, वहीं तिल्ली के पेड़ गलकर खेतों में ही बर्बाद हो रहे हैं।

किसानों को उम्मीद थी कि इस बार अच्छी पैदावार होगी और बेहतर दाम मिलेंगे, लेकिन मौसम की मार ने उनकी सारी मेहनत मिट्टी में मिला दी। अब किसान औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हैं।

किसानों की व्यथा

मदनापुर निवासी बाबू तिवारी बोले, “पिछली बार की तरह इस बार भी धान की फसल बर्बाद हो गई। अच्छा रेट मिलने की उम्मीद थी, पर अब मजबूरी में औने-पौने दाम पर ही धान बेचना पड़ेगा।”

सहजनबारी के रामनिवास शुक्ला ने कहा, “तिल्ली की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। बेहतर पैदावार की आस थी, लेकिन बारिश ने सब चौपट कर दिया।”

गुम्दापुर निवासी अशोक कुमार ने बताया, “धान की फसल कटने ही वाली थी कि तेज बारिश और हवाओं से गिरकर सड़ गई। पिछली बार भी यही हाल हुआ था।”

लगातार हो रही बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। ग्रामीण इलाकों में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उन्हें फसल का उचित दाम कैसे मिलेगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *