Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

अब नहीं लगेगा जाम: अमौसी-नादरगंज रोड पर ट्रैफिक समस्या का बड़ा समाधान, जनता ने जताया आभार

दिनांक: Wednesday, 10 December 2025 | समय: 07:15 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद 

लखनऊ। अमौसी–नादरगंज मार्ग पर लंबे समय से बनी भीषण जाम की समस्या से लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र और तेल कंपनियों के भारी वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण इस मार्ग पर आए दिन घंटों जाम लगता था और सड़क हादसे भी लगातार हो रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगभग पांच दशक से इस गंभीर समस्या का सामना कर रहे थे, मगर समाधान अब जाकर दिखा है।

जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल और अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसन्थ कुमार के नेतृत्व में विशेष मुहिम चलायी गई। सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने ट्रांसपोर्टर्स तथा इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रभावी रणनीति तैयार की।

निर्णय लिया गया कि पेट्रोल, डीजल व गैस टैंकरों की सड़क किनारे पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और वाहनों के लिए वैकल्पिक पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएंगे। साथ ही टैंकर चालकों को सख्त निर्देश जारी किए गए कि वे किसी भी हाल में मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा न करें।

इन प्रयासों के बाद अमौसी–नादरगंज मार्ग अब पूरी तरह बाधा-मुक्त है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रास्ता मिलने से दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आने के साथ ही लोगों का समय और ईंधन बच रहा है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय और ऐतिहासिक कदम बताया है।

एसीपी कृष्णानगर ने कहा कि यह सफलता पुलिस और स्थानीय नागरिकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने समस्या के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर थाना प्रभारी सरोजनीनगर राजदेव राम प्रजापति तथा नदरगंज चौकी प्रभारी वीर बहादुर दुबे की प्रशंसा भी की।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *