Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

तकनीक, संकट और करियर की जंग- डॉ. राजेश्वर सिंह का युवा भारत को बड़ा संदेश

दिनांक: Wednesday, 10 December 2025 | समय: 07:48 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दशक भारतीय युवाओं के लिए सबसे बड़ी परीक्षा और अवसर लेकर आया है। उन्होंने टिप्पणी की कि पिछले दस वर्षों में युवाओं ने महामारी, युद्ध, साइबर हमले, पर्यावरणीय संकट और मानसिक स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों का सामना किया है, वे परिस्थितियाँ जो पिछली कई पीढ़ियाँ आधी सदी में भी नहीं झेल सकीं।

डॉ. सिंह के अनुसार यह दशक युवाओं की हिम्मत, कौशल और नेतृत्व क्षमता को तराश रहा है। उन्होंने कोविड-19 के कारण दुनिया में 1.5 करोड़ से अधिक मौतों, वर्ष 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 3.3 प्रतिशत तक सिमटने, युवा रोजगार में 8.7 प्रतिशत कमी, वर्ष 2023 में भारत पर 14 लाख से अधिक साइबर हमलों, वायु प्रदूषण से हर वर्ष 64 लाख मौतों तथा मानसिक स्वास्थ्य मामलों में 25 प्रतिशत वृद्धि के तथ्य साझा करते हुए कहा कि हर आंकड़ा चेतावनी है और तैयारी ही सुरक्षा है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि आज की लड़ाइयाँ केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि साइबर स्पेस, पर्यावरण, मानसिक संतुलन और वैश्विक आर्थिक प्रतिस्पर्धा पर भी लड़ी जा रही हैं। उनका कहना था कि युवा केवल समस्याओं से जूझने वाले नहीं, बल्कि समाधान निर्माताओं की भूमिका में हैं और भारत के भविष्य के वास्तविक वास्तुकार हैं।

डॉ. सिंह ने युवाओं के लिए डिजिटल व एआई तकनीकों में दक्षता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, भावनात्मक व नैतिक संतुलन और राष्ट्रीय–वैश्विक दृष्टि को चार आवश्यक स्तंभ बताते हुए कहा कि चरित्र आराम से बड़ा होना चाहिए। उनका मानना है कि कठिन समय कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत पीढ़ियाँ तैयार करता है।

उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को डर से नहीं, विश्वास से आगे बढ़ाएँ। घरों में संवाद, जिज्ञासा और असफलताओं पर खुलकर चर्चा का वातावरण बनाएँ ताकि करियर के साथ-साथ बच्चों के चरित्र का निर्माण भी हो सके। उनके अनुसार आत्मविश्वास ही युवाओं की सबसे बड़ी ढाल है।

डॉ. सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय युवा इस युग की डिजिटल, पर्यावरणीय और नैतिक चुनौतियों से जूझते हुए देश को विजन 2047 की दिशा में नेतृत्व प्रदान करने में सक्षम हैं। उनका कहना है कि यह भारत के युवाओं का युग है और यह पीढ़ी जिम्मेदार, सक्षम और विश्व के लिए तैयार है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *