हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

  • हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जारी की आवेदन प्रक्रिया, वेबसाइट और ‘हज सुविधा’ ऐप के माध्यम से किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

रायबरेली। हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा हज-2027 की आधिकारिक घोषणा के बाद इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जून से प्रारंभ हो चुकी है और 20 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in तथा ‘हज सुविधा’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम चयन (कुर्रा) की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसके बाद प्रोविजनल रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 10 अगस्त 2026 तक 1,52,300 रुपये की अग्रिम धनराशि जमा करनी होगी।

उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पहले हज-2027 की नीति, दिशा-निर्देश एवं पात्रता संबंधी नियमों का भली-भांति अध्ययन कर लेना चाहिए। आवेदन के लिए मशीन रीडेबल अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट (जो 31 दिसंबर 2027 तक वैध हो), नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक की प्रति तथा पते के प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि हज के लिए चयनित होने के बाद यदि कोई आवेदक अपनी सीट निरस्त कराता है तो हज-2027 की गाइडलाइन के अनुसार जमा धनराशि में नियमानुसार कटौती की जाएगी। इसलिए इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे पूरी तैयारी और हज यात्रा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts