रायबरेली में आपदा मित्र स्वयंसेवकों से संवाद, ऑनलाइन कार्यक्रम में हुई सहभागिता

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा आपदा मित्र स्वयंसेवकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एनआईसी, रायबरेली में सायं 3:00 बजे हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार की अध्यक्षता में आयोजित राज्यस्तरीय ऑनलाइन संवाद में जनपद रायबरेली से प्रशासनिक सहभागिता की गई। इस अवसर पर अमृता सिंह सहित पीएसी, होमगार्ड्स, अग्निशमन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव, आपदा लिपिक आशुतोष अवस्थी, अंकित पाण्डेय (जिला आपदा विशेषज्ञ) तथा जनपद के आपदा मित्र स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा मित्रों द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवा, स्वयंसेवा की भावना और आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका को सम्मानित करना तथा उन्हें आगे के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों, अनुभवों और समन्वय को लेकर विचार साझा किए गए, जिससे आपात परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *