Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

लगातार चालान कार्रवाई पर भड़के लोग, बृजमनगंज चेयरमैन ने थानाध्यक्ष से की मुलाकात

दिनांक: Thursday, 21 May 2026 | समय: 12:25 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • “जनता हमारे लिए सर्वोपरि”- नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने अनावश्यक चालान पर जताई नाराजगी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे वाहन चेकिंग और चालान अभियान को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह से मुलाकात कर आम जनता की समस्याओं को उठाया।

बताया गया कि नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद वह सीधे थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन से बातचीत कर लोगों की परेशानियों से अवगत कराया।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि लगातार चल रही सघन चेकिंग और चालान कार्रवाई से आम जनता, व्यापारियों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता उनके लिए सर्वोपरि है और जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस को अनावश्यक चालान कार्रवाई से बचना चाहिए।

राकेश जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नियमों का पालन कराने के साथ-साथ आम लोगों की सुविधाओं और परिस्थितियों का भी ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों में अनावश्यक भय और नाराजगी का माहौल न बने।

इस पर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना कागजात और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि चेकिंग अभियान के कारण अब लगभग 50 प्रतिशत लोग हेलमेट का प्रयोग करने लगे हैं, जो सकारात्मक बदलाव है।

सत्यप्रकाश सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *