महराजगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नवविवाहिता मौत मामले में देवर गिरफ्तार

  • दहेज प्रताड़ना और संदिग्ध मौत मामले में पहले पति और सास जा चुके हैं जेल

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहे आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मई 2026 को थाना क्षेत्र के बचगंगपुर टोला थापापुर निवासी अंशु पत्नी कृष्ण गोपाल द्विवेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 111/26 दर्ज किया गया था।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही मृतका के पति कृष्ण गोपाल द्विवेदी और सास कमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी क्रम में मंगलवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने फरार चल रहे देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी पुत्र पुरुषोत्तम द्विवेदी निवासी बचगंगपुर टोला थापापुर को धानी बाजार-बृजमनगंज मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

महराजगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *