रायबरेली में पूनम सिंह ने रोज़ा इफ्तार और होली मिलन में दिया भाईचारे का संदेश

रायबरेली। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय पूनम सिंह ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

शहर के धुन्नी सिंह नगर में अरशद अली के निवास पर आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में पूनम सिंह ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मातृशक्तियों और अन्य लोगों के साथ रोज़ा इफ्तार किया। उन्होंने रमज़ान के पवित्र माह की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना प्रेम, संयम और भाईचारे का संदेश देता है।

पूनम सिंह ने कहा कि समाज में आपसी सम्मान और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

इसके बाद पूनम सिंह रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में अविनाश सिंह (दीपू) और विवेक मिश्रा (पल्लू) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का पर्व प्रेम, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विविधताओं में एकता की मिसाल है, जहां अलग-अलग धर्मों और परंपराओं के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *