फरेंदा में सेवा भाव के साथ मना प्रियंका गांधी का जन्मदिन, मरीजों में बांटे फल

[post-views]

सौरभ जायसवाल

फरेंदा, महाराजगंज। फरेंदा नगर कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थानीय कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी की अनुपस्थिति में पूर्व उपाध्यक्ष योगेश्वर दुबे उर्फ चुन्नू बाबा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में केक काटकर प्रियंका गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेश्वर दुबे ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की महिलाओं की सशक्त आवाज हैं और सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण व लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

जन्मदिन कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राजन शुक्ला, पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, राजदेव यादव, पूर्व प्रधान पति राजेश मोर्चा, संदेश जायसवाल, मोहम्मद कैफ, अमन पहलवान, बंडी प्रसाद (अन्नू जी), सलमान अहमद, रमेश, छोटू कसौधन, शेषनाथ, देवेश चौधरी, सोनू कुमार, विनय तिवारी, संतोष जायसवाल, कुंज बिहारी निषाद, हनुमान प्रसाद सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts