Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बड़ी चोरी: सराफा दुकान की दीवार काटकर लाखों के जेवर ले उड़े चोर

दिनांक: Monday, 12 January 2026 | समय: 07:44 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, बहराइच

बहराइच। जनपद के थाना फखरपुर क्षेत्र अंतर्गत मदन कोठी चौराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की पिछली दीवार काटकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दीवार काटकर दुकान में दाखिल हुए चोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपूरा नई बस्ती (रोडवेज) निवासी मुन्नी सोनी पत्नी बनवारी लाल सोनी की मदन कोठी चौराहे पर सराफा की दुकान है। रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और भीतर प्रवेश कर काउंटर व रैक में रखे चांदी के जेवर, कुछ पुराना सोना तथा नकदी समेट ली।

सुबह टूटी दीवार देखकर हुआ खुलासा

सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान की दीवार टूटी देखी, जिसके बाद दुकानदार और परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी का नुकसान हुआ है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, फोरेंसिक जांच शुरू

सूचना मिलते ही सीओ कैसरगंज व थाना फखरपुर प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने उंगलियों के निशान और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं।

पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी व माल बरामदगी की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *