रायबरेली के होनहार छात्रों को मिलेगा ₹13,000 सालाना: उन्नति छात्रवृत्ति योजना लागू

रायबरेली। जनपद में मेधावी और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उन्नति छात्रवृत्ति योजना लागू की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की पहल है, जिसे नेशनल चिल्ड्रन्स फंड (NCF) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह योजना किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 तथा 2021 संशोधन के तहत पंजीकृत चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (CCI) में निवासरत बच्चों के लिए लागू है। इसका उद्देश्य ऐसे बच्चों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना है।

योजना के तहत कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत मेधावी छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चयनित छात्र को लगभग ₹13,000 वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति की पूरी राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।

सीडीओ ने बताया कि कुल छात्रवृत्तियों में से 50 प्रतिशत छात्रवृत्तियां बालिकाओं के लिए आरक्षित हैं, ताकि बेटियों की शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन मिल सके।
उन्होंने अभिभावकों और संबंधित संस्थानों से अपील की कि पात्र छात्र योजना का लाभ अवश्य उठाएं और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts