रायबरेली में 18 फरवरी को किसान दिवस: महराजगंज तहसील में होगा सीधा संवाद, कृषि योजनाओं पर चर्चा

रायबरेली। जनपद के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। 18 फरवरी 2026 को तहसील महराजगंज के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अपरान्ह 12:30 बजे शुरू होगा।

उप कृषि निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि किसान दिवस के दौरान किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और कृषि से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कृषि विभाग की ओर से किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *