Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक संपन्न, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अपील

दिनांक: Wednesday, 29 October 2025 | समय: 10:02 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आगामी निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि

03 नवम्बर 2025 तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण और गणना प्रपत्रों का मुद्रण पूरा किया जाएगा।

04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण करेंगे।

09 दिसम्बर 2025 को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ दाखिल की जा सकेंगी।

09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और निर्णय प्रक्रिया संपन्न होगी।

07 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

योग्य मतदाताओं को जोड़ने की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदान अधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है, अतः इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

राजनीतिक दलों के सुझाव और प्रशासन का आश्वासन

बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के सुझाव दिए।।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी से निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज, तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *