महराजगंज: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत लेहड़ा में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया जागरूक

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ग्राम सभा लेहड़ा में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अर्चना यादव ने किया।

उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और जरूरत पड़ने पर सरकारी सहायता का लाभ उठाएं। इस दौरान महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगल योजना, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

पुलिस टीम ने 1090, 1076, 112, 1930, 1098, 102, 108 और 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *