Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
रायबरेली

रायबरेली: डीएम ने मुंशीगंज शहीद स्मारक के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था के दिए निर्देश

दिनांक: Friday, 24 July 2026 | समय: 08:00 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली
  • पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का लिया जायजा, समयबद्ध कार्य पूरा करने पर दिया जोर

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मुंशीगंज स्थित ऐतिहासिक शहीद स्मारक का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुंशीगंज शहीद स्मारक जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थल का विकास उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि यहां आने वाले नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा शहीदों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक सुदृढ़ हो।

जिलाधिकारी ने स्मारक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि विशेष रूप से पाथवे पर उच्च गुणवत्ता की लाइटें लगाई जाएं, जिससे रात्रि के समय भी परिसर सुरक्षित एवं आकर्षक दिखाई दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकाश व्यवस्था इस प्रकार विकसित की जाए कि पूरे परिसर में कहीं भी अंधेरा न रहे।

उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, निर्धारित मानकों के अनुरूप तथा समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने तक नियमित रूप से निगरानी की जाए तथा प्रत्येक चरण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों का संरक्षण और विकास जनपद की प्राथमिकता है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराएं, ताकि आमजन एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, पर्यटन अधिकारी तनुजा यादव सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…

रायबरेली

रायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थित

25 October 2026

रायबरेली। जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सुचारु, शांतिपूर्ण…

रायबरेली

रायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

25 October 2026

कानपुर से आए कलाकारों ने प्रस्तुत कीं धार्मिक झांकियां, माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर खीरों (रायबरेली)। शनिवार शाम…