Monday, 26 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Monday
26 October 2026
ताज़ा खबर
स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सास्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितलखनऊ के बंथरा में 15 वर्षीय किशोरी बरामद, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्ताररायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा
रायबरेली

रायबरेली: 65 क्षय रोगियों को वितरित की गई पोषण पोटली, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई मजबूती

दिनांक: Friday, 24 July 2026 | समय: 05:32 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। कुछ दिनों पूर्व जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा क्षय रोगियों के लिए पोषण सहायता अभियान का शुभारंभ किया गया था। उसी क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा के दिशा-निर्देशन में बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूनिट रायबरेली के सहयोग एवं विश्वास संस्थान, रायबरेली द्वारा संचालित इंटीग्रेटेड कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम (ICDP) के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा में 101 चिन्हित क्षय रोगियों में से प्रथम चरण में 65 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई।

शेष 36 रोगियों को दूसरे चरण में पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम से पूर्व बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं विश्वास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता से शिष्टाचार भेंट कर अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया था। मुख्य विकास अधिकारी ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की थीं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने कहा, “टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में शासन, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं एवं कॉर्पोरेट संस्थानों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं विश्वास संस्थान द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा इससे क्षय रोगियों को उपचार के साथ आवश्यक पोषण भी उपलब्ध हो रहा है।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने पोषण पोटली वितरित करते हुए कहा, “टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। यदि मरीज नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करें तथा पौष्टिक आहार लें तो वे पूर्णतः स्वस्थ हो सकते हैं। सभी मरीज उपचार बीच में न छोड़ें और अपने आसपास के लोगों को भी टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक करें।”

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमावा के अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार ने कहा, “सरकारी विभाग, सामाजिक संस्थाएं एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की साझेदारी से जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियान और अधिक प्रभावी बनते हैं।”

बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूनिट रायबरेली के प्रतिनिधि शिव गोविंद सिंह ने कहा, “कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत हमारी संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।”

विश्वास संस्थान के परियोजना अधिकारी प्रशांत शुक्ला ने कहा, “हमारा प्रयास है कि प्रत्येक चिन्हित क्षय रोगी तक पोषण सहायता पहुँचे और उनके उपचार को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।”

उत्तर प्रदेश क्षय रोग वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा, “टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। बिरला कॉरपोरेशन एवं विश्वास संस्थान का सहयोग निश्चित रूप से इस अभियान को नई मजबूती प्रदान करेगा। प्रथम चरण के बाद शेष चिन्हित रोगियों को भी दूसरे चरण में पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाएगी।”

इस अवसर पर डॉ. अभिजीत सिंह ने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में अपूर्व मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, विश्वास संस्थान के परियोजना अधिकारी प्रशांत शुक्ला, सहायक अनिल प्रजापति, अजय कुमार, कप्तान सिंह, बीसीपीएम चंद्र किशोर यादव, दिव्यांशु वर्मा, मनोज सिंह, प्रमिला वर्मा, उत्तम, खुर्शीद आलम, वैभव, रामबली, 65 क्षय रोगी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पण

25 October 2026

रायबरेली। शहर के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से बालापुर स्थित श्री…

रायबरेली

रायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थित

25 October 2026

रायबरेली। जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सुचारु, शांतिपूर्ण…

रायबरेली

रायबरेली के देवगांव में शीतला माता मंदिर पर भव्य झांकी और जागरण, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

25 October 2026

कानपुर से आए कलाकारों ने प्रस्तुत कीं धार्मिक झांकियां, माता के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर खीरों (रायबरेली)। शनिवार शाम…