Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: सदर विधायक अदिति सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 12:17 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अदिति सिंह ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास योजनाओं का लाभ शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ जनता तक पहुँचे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने डूडा, विद्युत, सिंचाई, नगर पालिका और जल निगम विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं पेयजल, बिजली और सड़क से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को विशेष रूप से निर्देश दिए कि क्षेत्र में पेयजलापूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए।

बैठक में एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग प्रवीण सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा शशि कुमार मल्होत्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई (दक्षिण) सुशील यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) अफजल खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *