Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ‘अनंता प्रेरक महिलाओं व बालिकाओं की पहचान कार्यक्रम’ सम्पन्न

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 12:22 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में जनपद रायबरेली में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा वन स्टॉप सेंटर में “अनंता प्रेरक महिलाओं व बालिकाओं की पहचान कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक अदिति सिंह रहीं।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों  1098, 181, 1930, 102, 108, 1076, 112, 1090, 101 के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अनुपम शैर्या, बाल कल्याण समिति की पूनम सिंह, मिलिंद द्विवेदी, राजेश्वरी सिंह, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य मीनू श्रीवास्तव, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, सुषमा कश्यप, तथा वन स्टॉप सेंटर मैनेजर आस्था ज्योति सहित श्रद्धा सिंह, अर्चना, ज्ञाना यादव, साधना श्रीवास्तव, दीप्ति मिश्रा, राकेश मिश्रा, आकाश सोनकर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रेमलता और नीलम आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं और बालिकाओं की भूमिका को सशक्त बनाना, सुरक्षा और समानता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रेरक उदाहरणों को सामने लाना रहा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *