रायबरेली में अवैध शराब के अड्डों पर छापा, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद

  • जिला आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 03 अभियोग दर्ज

रायबरेली। जनपद रायबरेली में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। हर्षिता माथुर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01 एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन दबिश अभियान चलाया।

अभियान के अंतर्गत तहसील सदर के थाना गुरबक्शगंज क्षेत्र के ग्राम आशाराम का पूर्वा एवं गोझरी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई।

50 लीटर शराब बरामद, 300 किलो लहन नष्ट

दबिश के दौरान टीम ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि मौके पर मौजूद लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गए।

अभियान रहेगा जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जनस्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts