Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

सरोजनी नगर में विधायक निधि से 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क, राजा बिजली पासी सेकंड को मिली बड़ी सौगात

दिनांक: Tuesday, 30 December 2025 | समय: 08:07 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के राजा बिजली पासी सेकंड मोहल्ले में विधायक निधि से सड़क और नाली निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया। बिजनौर रोड स्थित हनुमान मंदिर से मान्यता प्राप्त पत्रकार आशीष सिंह सेंगर के आवास तक लगभग 200 मीटर लंबी व 5 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 40 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस विकास कार्य का शिलान्यास पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन एवं नारियल तुड़वाकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पार्षद प्रतिनिधि का फूल-माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान पवन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पिपरसन कीर्तिवर्धन सिंह, अंकित कन्नौजिया, आशीष कुमार, अमित गौतम, विशाल राव, तरुण श्रीवास्तव, सूरजपाल यादव, सोनू गौतम, शुभम यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्षेत्र में विकास कार्यों की हो रही सराहना

मान्यता प्राप्त पत्रकार आशीष सिंह सेंगर व पूर्व प्रधान पवन सिंह ने कहा कि पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत क्षेत्र में लगातार जनहित के विकास कार्य करा रहे हैं, जिससे जनता में संतोष और खुशी है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।

सड़क, नाली, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को क्षेत्रवासी “विकास का मसीहा” बता रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के अनुरूप सरोजनी नगर में विकास कार्य हो रहे है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *