Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

एफसीआई गोदाम पर ट्रकों का जमावड़ा, फरेंदा–बृजमनगंज मार्ग पर रोजाना जाम

दिनांक: Tuesday, 30 December 2025 | समय: 03:29 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के फरेंदा–बृजमनगंज मार्ग पर स्थित बनगढिया तिराहे के पास एफसीआई गोदाम के सामने इन दिनों ट्रकों की लंबी कतार लगने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सोनाबन्दी मार्ग पर एफसीआई गोदाम के सामने सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े ट्रकों के कारण लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। सबसे गंभीर स्थिति रात के समय देखने को मिल रही है। ठंड के मौसम में घना कोहरा पड़ने से सड़क किनारे खड़े ट्रकों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

पुलिस ने की कार्रवाई, फिर भी नहीं सुधरी स्थिति

राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम को खाली कराया। इस दौरान तीन ट्रकों का चालान काटते हुए चालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी हालत में सड़क पर जाम न लगने दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा जाम की स्थिति बनी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बावजूद ट्रक चालकों की मनमानी जारी है और मार्ग पर फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

क्या कहते है बृजमनगंज थानाध्यक्ष 

इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और जाम हटवाकर तीन ट्रकों का चालान किया गया है। आगे भी जाम लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *