राजधानी प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष उपाध्याय का जन्मदिन पत्रकारों संग धूमधाम से मनाया गया

[post-views]

शकील अहमद

लखनऊ (सरोजनीनगर)। 24 नवंबर पत्रकारिता जगत के लिए एक खास दिन रहा, जब राजधानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष उपाध्याय का जन्मदिन सरोजनीनगर स्थित बाबा जय सिंह कॉम्प्लेक्स के मीडिया कार्यालय पर बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष और राजधानी प्रेस क्लब के संरक्षक संजय सिंह चौहान ने किया।

इस मौके पर पत्रकार टीम से दिनेश सिंह चौहान, आनंद सिंह चौहान, रामराज, विशाल चौधरी, आशीष मिश्रा, विशाल कनौजिया, संदीप पांडे, कैलाश, दिनेश यादव, रामनरेश गुप्ता, आशुतोष चतुर्वेदी, मोहम्मद शरीफ, रविंद्र सिंह चौहान, शकील अहमद, शैलेंद्र कुमार और धर्मेंद्र तिवारी सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

संजय सिंह चौहान ने की प्रशंसा

संजय सिंह चौहान ने कहा कि अध्यक्ष संतोष उपाध्याय अपने सौम्य स्वभाव, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और समाज के मुद्दों को बेबाकी से उठाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी लेखनी और कार्यशैली से लोगों का दिल जीता है।

संतोष उपाध्याय का संदेश

जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “समाज की सेवा करना और सही बात को सही रूप में जनता तक पहुँचाना ही मेरा उद्देश्य है। लोगों का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। यदि आप सभी शुभकामनाएं देकर इस दिन को विशेष बनाएं, यही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा।”

पत्रकार साथियों ने दी शुभकामनाएं

वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि संतोष उपाध्याय की पत्रकारिता में साफ झलकता है कि वे सच्चाई और प्रतिबद्धता को सर्वोपरि रखते हैं। वहीं दिनेश सिंह चौहान ने मीडिया को “देश का आईना” बताते हुए कहा कि पत्रकारिता की शक्ति समाज में बड़े से बड़े भ्रष्टाचार को उजागर करने में सक्षम है। उन्होंने सभी पत्रकारों से निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनके दीर्घायु एवं सफल भविष्य की कामना की।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts