Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
क्राइम

मोहनलालगंज में बीएससी छात्रा की हत्या का खुलासा, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार- चाकू और बुलेट बरामद

दिनांक: Monday, 24 November 2025 | समय: 10:52 PM | लेखक: | श्रेणी: क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

मोहनलालगंज (लखनऊ)। थाना मोहनलालगंज पुलिस और सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन की संयुक्त टीम ने हत्या के एक शातिर वांछित अभियुक्त आलोक रावत पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम लोना-पुर, थाना B.B.D., लखनऊ को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल (थर्माकोल कटर चाकू) और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (UP 32 HU) भी बरामद की है।

घटना 23 नवम्बर 2025 की है, जब प्रार्थिनी पूनम, निवासी धर्मावतखेड़ा, थाना मोहनलालगंज ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पुत्री प्रियांशी रावत, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा, की उसके ही जानकार आलोक रावत ने बेरहमी से हत्या कर दी। लगभग दो वर्ष पूर्व दोनों के बीच विवाह की बातचीत चल रही थी, लेकिन जब परिवार को अभियुक्त के नशे की लत का पता चला, तो उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया था।

घटना के दिन प्रार्थिनी घर पर मौजूद नहीं थीं। इसी बीच सुबह करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच अभियुक्त ने घर में जबरन घुसकर थर्माकोल कटर चाकू से प्रियांशी का गला रेतकर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज में मु.अ.सं.-475/25 धारा 103(1)/333/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत 3 टीमों का गठन किया, जिसमें सर्विलांस सेल दक्षिणी को भी शामिल किया गया। पुलिस टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्त की गतिविधियों और भागने के संभावित मार्गों का विश्लेषण किया। प्रयासों के बाद पुलिस ने अभियुक्त को दुलारमऊ किसान पथ अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त थर्माकोल कटर चाकू, जिस पर खून के धब्बे मौजूद थे, बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रायबरेली में 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो के खिलाफ मुकदमा

09 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *