Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

संजय दत्त का पर्यावरण संदेश: ‘पेड़ लगाओ, जादू की झप्पी पाओ’, लखनऊ में नेट ज़ीरो अभियान को मिली नई ऊर्जा

दिनांक: Saturday, 06 June 2026 | समय: 03:24 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ‘द ग्रीन शिफ्ट’ गोल्फ टूर्नामेंट में 23 खिलाड़ियों का सम्मान, डॉ. राजेश्वर सिंह ने जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता

शकील अहमद

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ गोल्फ क्लब में आयोजित ‘द ग्रीन शिफ्ट’ गोल्फ टूर्नामेंट अवॉर्ड्स समारोह में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु जागरूकता और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

समारोह के दौरान नेट ज़ीरो सरोजनीनगर अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और नागरिक सहभागिता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ-साथ पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधान पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं संवाद सत्र से हुई। अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर नेट ज़ीरो सरोजनीनगर अभियान और सतत विकास से जुड़ी लघु फिल्में भी प्रदर्शित की गईं।

गोल्फ टूर्नामेंट में जूनियर, महिला, वेटरन्स, सीनियर वेटरन्स और विभिन्न हैंडीकैप श्रेणियों सहित कुल 23 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में कर्मन्य दत्त तिवारी, महिला वर्ग में बबली नंदा, सीनियर वेटरन्स वर्ग में ए.एस. कपूर, वेटरन्स वर्ग में हर्ष कुमार रस्तोगी, हैंडीकैप 15 से 18 श्रेणी में उत्सव मिश्रा, हैंडीकैप 10 से 14 श्रेणी में ध्रुव गोयल तथा हैंडीकैप 0 से 9 श्रेणी में आधार जैन विजेता रहे।

ओवरऑल चैम्पियनशिप में पंकज अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जे.पी.एस. सियाल उपविजेता रहे। विजेताओं को स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित लगभग छह लाख रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए गए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन अब भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है।

उन्होंने वायु प्रदूषण, गिरते भूजल स्तर और बढ़ते कार्बन उत्सर्जन पर चिंता व्यक्त करते हुए ऊर्जा संरक्षण और हरित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण के छोटे-छोटे प्रयास करे तो उसका बड़ा सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे सकता है। उन्होंने नेट ज़ीरो अभियान को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

अभिनेता संजय दत्त ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा, “पेड़ लगाओ, जादू की झप्पी पाओ। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि पौधारोपण, ऊर्जा बचत और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार किया जा सकता है।
संजय दत्त ने कहा कि नेट ज़ीरो सरोजनीनगर जैसे अभियान देशभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. सुभाष चंद्र, रजनीश सेठी, आर.एस. नंदा, सुधांशु रस्तोगी, यासिर सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोग उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी प्रतिभागियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजकों के अनुसार ‘द ग्रीन शिफ्ट’ पहल का उद्देश्य खेल, उद्योग, नवाचार और जनभागीदारी को जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। इसी दिशा में नेट ज़ीरो सरोजनीनगर 2040 के लक्ष्य को लेकर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *