सरोजनीनगर के क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज का कमाल, 100% रिजल्ट से मचा जश्न

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। सरोजनीनगर स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं सफलता प्राप्त कर अगली कक्षाओं के लिए उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान का नाम रोशन किया है, बल्कि क्षेत्र में भी कॉलेज की गुणवत्ता को और मजबूत किया है।

कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर योगेंद्र सचान एवं प्रबंध निर्देशिका ऋषिका सचान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी इसी अनुशासन और परिश्रम को बनाए रखने का आह्वान किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए इसे टीमवर्क की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने का संकल्प दोहराया। साथ ही, सफल विद्यार्थियों के सम्मान में शीघ्र ही विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा भी की गई है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts