Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

दरोगा खेड़ा हाईवे कट बंद होने पर विरोध, लोगों ने उठाए सुरक्षा के सवाल

दिनांक: Thursday, 23 April 2026 | समय: 11:52 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • कट बंद होने से पहले पैदल चलने वाले लोगों की व्यवस्था हो : लवकुश रावत पार्षद प्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासी
  • लखनऊ से कानपुर हाइवे निर्माण कार्य पर उठ रहा सवाल, कट को लेकर पीएनसी एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग लापरवाह
  • आखिर पैदल चलने वाले कैसे करेंगे सड़क पार, आसपास है लाखों की आबादी
  • आखिर कैसे स्कूली बच्चे, महिलाएं और वृद्ध पार करेंगे हाइवे
  • पीएनसी एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माण कार्य पर उठ रहा सवाल

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ से कानपुर तक जहां पीएनसी एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नेशनल एलिवेटेड हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, वही कई जगहों पर डाइवर्जन कट को लेकर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों में आक्रोश है।

स्थानीय निवासी और व्यापारियों की शिकायत है कि लाखों की आबादी को ध्यान में रखते हुए दरोगा खेड़ा डाइवर्जन कट को बंद करने से पहले पैदल चलने वाले लोगों की उचित व्यवस्था की जाय।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के लापरवाही के चलते कट बंद हो जाने से आय दिन स्कूली बच्चे, महिलाएं और वृद्ध के आने जाने को लेकर परेशानी से जूझना पड़ेगा, इसलिए उचित डायवर्जन कट बनाया जाए, या पैदल चलने वाले लोगों के लिए रास्ता दिया जाए। जिससे कि ज्यादा दूर घूमकर न आना पड़े।

इससे पहले भी कई बार डाइवर्जन कट बंद करने को लेकर पीएनसी के ठेकदार और स्थानीय व्यापारियों में नोंकझोंक हो चुकी है। इस समस्या को लेकर दिन गुरुवार को पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ परियोजना निदेशक को प्रार्थना पत्र लिखकर समस्याओं से अवगत कराया।

जवाब में संबंधित अधिकारियों ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को के लिए उचित प्रबंध करने का भी आश्वासन मिला। दरोगा खेड़ा के कट बंद को लेकर स्थानीय व्यापारियों एवं निवासियों में डॉ अजीत सिंह, डी.बी. सिंह सीएसए नगर कॉलोनी समिति अध्यक्ष, अभिषेक अवस्थी सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया, और कहा कि लखनऊ से कानपुर हाइवे निर्माण कार्य पर उठ रहा सवाल, जल्द कट बंद को लेकर पीएनसी एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग जल्दबाजी कर रहा है, और अपने मनमानी तरीके से कई भी डायवर्जन कट बंद कर रहे है।

लखनऊ कानपुर हाइवे एलिवेटेड का निर्माण कार्य अन्ततः पूर्ण होने के करीब है, परंतु आसपास की आबादी वाले लोगों को सड़क पार करने की उचित व्यवस्था नहीं की गई। सुस्त कार्यशैली एवम् गलत तरीके से कार्य की वजह से आज भी जगह जगह निर्माण कार्य अधूरा मिलेगा।

आम नागरिक के साथ-साथ व्यापारी वर्ग एवम् आम नागरिक पीड़ित है, हाईवे निर्माण के चलते आसपास के व्यापार पूर्णतया चौपट हो गए है। कम्पनी द्वारा निर्मित नाला आज भी जगह-जगह अधूरा पड़ा है जिससे व्यापार पूरी तरह से प्रभावित है। इसे जल्द पूर्ण किया जाये।

आसपास के अवैध अतिक्रमण मिट्टी इत्यादि को हटाकर डिवाइडर का कार्य जल्द पूर्ण किया जाये, जिससे आम लोगों को धूल मिट्टी इत्यादि से राहत मिले, ज्यादा दूर दूर कट होने से आसपास के लोग उल्टा सीधा हाइवे पर चलने को मजबूर हो गए है, जिस वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं, ऐसी समस्याओं का तत्काल उचित प्रबंध किया जाय, जिससे कि आम जनता को आने जाने में सुरक्षित एवं सुविधा हो।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *