Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

सरोजनीनगर की मेधावी सम्मान योजना बनी मिसाल, 4 वर्षों में 2 हजार से अधिक छात्रों का सम्मान

दिनांक: Monday, 01 June 2026 | समय: 06:07 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ
  • विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘गाँव की शान, मेधावियों का सम्मान’ अभियान से शिक्षा को मिला नया प्रोत्साहन

शकील अहमद

लखनऊ। प्रदेश में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की मेधावी सम्मान योजना एक मिसाल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल ही में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और प्रतिभा सम्मान को लेकर अपने अभियान की उपलब्धियों को साझा किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। इसी सोच को आधार बनाकर चार वर्ष पूर्व सरोजनीनगर में मेधावी सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी। इस पहल का उद्देश्य केवल पुरस्कार प्रदान करना नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान देना, उनका उत्साहवर्धन करना और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित “गाँव की शान, मेधावियों का सम्मान” अभियान पिछले 169 सप्ताह से लगातार चल रहा है। इस अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह किसी गांव में आयोजित कार्यक्रम में दो मेधावी छात्र और दो मेधावी छात्राओं सहित कुल चार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है।

विधायक ने बताया कि 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाती है, जबकि 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दे रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार अब तक लगभग 2,000 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 1,800 से अधिक विद्यार्थियों को साइकिल, लैपटॉप और टैबलेट वितरित किए गए हैं। यह अभियान शिक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थी न केवल अपने परिवार और विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। प्रतिभा का सम्मान और परिश्रम का प्रोत्साहन ही आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित समाज की मजबूत नींव है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आज के ये प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, प्रशासक, शिक्षक, उद्यमी और राष्ट्र निर्माता बनेंगे। शिक्षा में निवेश ही भविष्य के भारत को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *