Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से सरोजनीनगर बना डिजिटल हब, नवंबर में खुलेंगे दो नए डिजिटल केंद्र

दिनांक: Monday, 10 November 2025 | समय: 11:43 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। “हर हाथ में हुनर, हर गाँव तक अवसर” के संकल्प के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने घोषणा की है कि इस माह विधानसभा क्षेत्र में दो नए “रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” खोले जाएंगे। इन केंद्रों की स्थापना से क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और युवा रोजगार सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने जा रही है।

अब तक 14 केंद्र संचालित- 1000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण

वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 डिजिटल सशक्तिकरण केंद्र संचालित हैं, जहाँ MS Word, Excel, Tally, Graphic Design, Video Editing और AI Crash Course जैसे आधुनिक डिजिटल विषयों में अब तक 1000 से अधिक युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है।प्रत्येक केंद्र पर 4 बैच प्रतिदिन संचालित किए जा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों को वोटर पंजीकरण, आय/जाति प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन, फसल एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी ई-गवर्नेंस सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से इन केंद्रों के माध्यम से सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को ₹5 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त करने में सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा, “ये केंद्र केवल प्रशिक्षण स्थल नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और अवसर के प्रतीक हैं।”

आगामी विस्तार योजना

नवंबर में दो नए केंद्र खोले जाएंगे- एक बंथरा क्षेत्र में और दूसरा शहर क्षेत्र में।

इन केंद्रों पर सोलर रजिस्ट्रेशन, वोटर कार्ड सहायता, और अन्य नई डिजिटल सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

लक्ष्य: वर्ष 2027 तक 100 केंद्रों की स्थापना, जिससे सरोजनीनगर उत्तर प्रदेश की पहली ‘डिजिटल एवं युवा सशक्तिकरण मॉडल विधानसभा’ के रूप में विकसित होगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह का विज़न

उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि सरोजनीनगर का हर नागरिक अपने गाँव या घर से ही सरकारी सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सके। ये केंद्र आत्मनिर्भर भारत के सशक्त आधार बनेंगे।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *