एसडीएम ने किया बूथों का औचक निरीक्षण, बीएलओ को सख्त निर्देश

बृजमनगंज, महराजगंज। विकास खंड के ग्राम सभा कोल्हुई, लालपुर और सोनचिरैया में शनिवार को एसआईआर (SIR) से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने विभिन्न मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ को सभी फॉर्म समय से भरने तथा एसआईआर की प्रविष्टियों को शत-प्रतिशत सही और अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

एसडीएम गौतम ने साफ कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बूथ परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों के संधारण और मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करें, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ें और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाकर सूची को अद्यतन रखें। उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में एसआईआर पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं समय से फीड करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ बृजमनगंज कृष्णकांत शुक्ला, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, कम्प्यूटर ऑपरेटर सलीम खान सहित संबंधित बीएलओ मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts