बिजनौर में द्वितीय विशाल किसान मेला आयोजित, आधुनिक तकनीक व सरकारी योजनाओं से किसानों को किया गया जागरूक

  • इंडिया लिटरेसी बोर्ड और इफको के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन
  • प्रमुख सचिव कृषि ने किसानों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

बिजनौर (लखनऊ)। इंडिया लिटरेसी बोर्ड लखनऊ एवं इफको के संयुक्त तत्वाधान में किसान विद्यापीठ, बिजनौर फार्म हाउस में द्वितीय विशाल किसान मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन रविन्द्र, आईएएस प्रमुख सचिव कृषि, उत्तर प्रदेश एवं संजय आर. भूसरेड्डी, आईएएस (सेनि.), अध्यक्ष इंडिया लिटरेसी बोर्ड एवं RERA द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र, आईएएस ने किसानों की समस्याओं उनकी चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती से किसानों की आय में वृद्धि संभव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजय आर. भूसरेड्डी, आईएएस (सेनि.) ने किसान विद्यापीठ की लगभग 50 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इफको सहित सभी संस्थाओं से किसानों के हित में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मेले में 22 से अधिक सरकारी, निजी और गैर-सरकारी विभागों एवं संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। ड्रोन तकनीक के प्रयोग का प्रदर्शन कर किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से भी अवगत कराया गया।

स्वागत उद्बोधन देते हुए संध्या तिवारी, आईएएस (सेनि.), निदेशक इंडिया लिटरेसी बोर्ड ने कहा कि संस्था साक्षरता, स्वावलंबन और कृषि उन्नयन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रहेगी।।इस अवसर पर पांच उत्कृष्ट किसानों को उनके नवाचारी और सराहनीय कार्यों के लिए शील्ड और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन इंडिया लिटरेसी बोर्ड के सलाहकार प्रवीण टंडन ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में ड्रोन टेक्नोलॉजी और कृषक कौशल विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। कौशल विकास योजनाओं पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सौरभ कुमार खरे ने भी किसानों को विस्तृत जानकारी दी।

इस विशाल किसान मेले में 500 से अधिक किसानों ने सहभागिता की और आधुनिक कृषि तकनीक, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts