Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग में हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, प्रेमी गिरफ्तार

दिनांक: Saturday, 08 November 2025 | समय: 07:33 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

“प्यार में धोखे का अंजाम- युवक ने प्रेमिका की हत्या कर फेंका शव”

रायबरेली। थाना बछरावां क्षेत्र के ग्राम रामपुर समोधा के पास धान के खेत में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को थाना बछरावां क्षेत्र के ग्राम रामपुर समोधा के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बछरावां एवं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतका की शिनाख्त सोनी (उम्र लगभग 25-30 वर्ष) पत्नी गुरुप्रसाद, निवासी ग्राम इचौली, थाना बछरावां, जनपद रायबरेली के रूप में हुई।

मृतका की मां द्वारा अपने दामाद गुरुप्रसाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थाना बछरावां में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि मृतका का प्रेम संबंध राजू पासी पुत्र कल्लू, निवासी सिक्का खेड़ा, थाना बछरावां से था। साक्ष्य संकलन और बयानों के आधार पर पुलिस ने 6 नवंबर को राजू पासी को झारखंडेश्वर मंदिर रोड के पास से एक अदद बांका (आलाकत्ल) सहित गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मृतका से प्रेम करता था, पर उसे शक हुआ कि मृतका किसी और से बात कर रही है और उसे धोखा दे रही है। विवाद के बाद उसने मृतका को मिलने के लिए बुलाया और बांका से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद शव को धान के खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना बछरावां पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *