Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: सरोजनीनगर में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

दिनांक: Saturday, 08 November 2025 | समय: 07:16 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

थाना सरोजनीनगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री पिछले एक माह से आरोपी विमल यादव से बातचीत कर रही थी। आरोप है कि 2 नवंबर की रात विमल अपने दो साथियों पीयूष शुक्ला और शुभम मिश्रा के साथ मिलकर बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने पीयूष शुक्ला पुत्र विवेक कुमार (निवासी बरवन कला, दुबग्गा) और शुभम मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा (निवासी देवपुर नई बस्ती, राजाजीपुरम) को आउटर रिंग रोड अंडरपास, ग्राम लीलाखेड़ा, थाना दुबग्गा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी विमल यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दे रही है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *