Tuesday, 24 November 2026 nishpakshdarpan.com
Tuesday
24 November 2026
ताज़ा खबर
लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद,दो गिरफ्तारजब तक सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रहेगा, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसीवर निर्माण की खुली पोल: टूटे चेंबर और जर्जर सड़कें, शिकायत पर ठेकेदार अनुराग द्विवेदी की कथित धमकी से भड़के लोगमहराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिललखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद,दो गिरफ्तारजब तक सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रहेगा, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसीवर निर्माण की खुली पोल: टूटे चेंबर और जर्जर सड़कें, शिकायत पर ठेकेदार अनुराग द्विवेदी की कथित धमकी से भड़के लोगमहराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को लगाई आग, 55 प्रतिशत झुलसीमहराजगंज: पोखरे में डूबे ओमप्रकाश का 60 घंटे बाद मिला शव, तीन दिन से चल रही थी तलाशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलिअखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, बोले-अधिकारियों पर आरोप नहीं, अपने शासन का हिसाब देंसरोजनीनगर में ‘आपका विधायक आपके द्वार’ की 191वीं कड़ी, चार मेधावी बच्चों को मिली साइकिल
लखनऊ

सीवर निर्माण की खुली पोल: टूटे चेंबर और जर्जर सड़कें, शिकायत पर ठेकेदार अनुराग द्विवेदी की कथित धमकी से भड़के लोग

दिनांक: Tuesday, 24 November 2026 | समय: 01:43 AM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के पास बना हादसे का खतरा, रोजाना हजारों स्कूली बच्चों का आवागमन

शांति नगर विकास समिति ने उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी के शांति नगर क्षेत्र में जलकल विभाग की ओर से कराए जा रहे सीवर लाइन निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही सीवर चेंबरों के ढक्कन टूटने लगे हैं और सड़कें जर्जर हालत में पहुंच गई हैं। घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

वहीं, शिकायत करने पर ठेकेदार की ओर से कथित तौर पर धमकी दिए जाने का मामला भी सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2026 में सीवर लाइन निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। उस समय ठेकेदार अनुराग द्विवेदी ने आश्वासन दिया था कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों को पहले की तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा, लेकिन कई स्थानों पर सड़कें आज भी टूटी और अधूरी पड़ी हैं।

शांति नगर स्थित क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के पास पहले से बनी अच्छी सड़क को भी निर्माण के दौरान तोड़ दिया गया, लेकिन उसकी समुचित मरम्मत नहीं कराई गई। सबसे चिंताजनक स्थिति क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के आसपास टूटे सीवर चेंबरों की है। यहां से प्रतिदिन हजारों की तादाद में छोटे-छोटे स्कूली बच्चे, अभिभावक और स्थानीय नागरिक गुजरते हैं।

टूटे चेंबर और क्षतिग्रस्त सड़कें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। बच्चों के आवागमन के दौरान किसी के चेंबर में गिरने या चोटिल होने की आशंका से अभिभावक बेहद चिंतित हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि तत्काल सुरक्षा और मरम्मत की व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है।

क्रिएटिव कॉन्वेंट कॉलेज के प्रबंधक योगेंद्र सचान, शांति नगर विकास समिति के अध्यक्ष उदयवीर सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंवर रितेश सिंह चौहानऔर क्षेत्रीय निवासियों ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि जब ठेकेदार अनुराग द्विवेदी से टूटे चेंबरों और खराब निर्माण की शिकायत की गई तो उन्होंने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जिसे जो करना है कर ले, काम नहीं करेंगे।

क्षेत्रवासियों ने जलकल विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल स्थलीय निरीक्षण, निर्माण सामग्री की तकनीकी जांच, टूटे चेंबरों की मरम्मत और सड़कों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अब सवाल यह है कि सरकारी धन से हुए निर्माण की गुणवत्ता की जिम्मेदारी कौन तय करेगा और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई कब होगी?

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

लखनऊ के दुबग्गा में अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का खुलासा, ₹2.05 करोड़ की प्रतिबन्धित ऑक्सीटोसिन बरामद,दो गिरफ्तार

24 November 2026

यूपीएफएसडीए उत्तर प्रदेश ने एसटीएफ के साथ संयुक्त छापेमारी कर लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में अवैध रूप से बन…

लखनऊ

जब तक सिख गुरुओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रहेगा, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल बांका नहीं कर पाएगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

24 November 2026

गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री योगी ने किया नमन बोले- गुरु साहिब की शिक्षाएं…

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डॉ. राजेश्वर सिंह, दी श्रद्धांजलि

22 November 2026

हरिद्वार में स्वर्गीय सावित्री देवी को अर्पित किए श्रद्धासुमन मुख्यमंत्री और उनके परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं शकील अहमद…