बृजमनगंज में एक्सीलेंस एकेडमी का खेल महोत्सव, विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। क्षेत्र के एक्सीलेंस एकेडमी, लालजोत में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरेंद्र चौधरी, विधायक फरेंदा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित होता है, इसलिए विद्यालयों में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

खेलों से बनता है मजबूत व्यक्तित्व

विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश शर्मा, ग्राम प्रधान महुलानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक हरिकरन चौरसिया ने की, जबकि प्रधानाचार्य संजय चौरसिया ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य दुर्गाराम चौरसिया, मोहम्मद हारून, विनय तिवारी, हैदर अली, संतोष जायसवाल, राजकुमार यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *