रात में कार पर पथराव: बृजमनगंज में 6 युवकों की दबंगई CCTV में रिकॉर्ड

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने एक घर के बाहर खड़ी कार पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नैनसर निवासी राजकमल की अर्टिगा कार घर के बाहर खड़ी थी। देर रात दो बाइकों पर सवार छह युवक मौके पर पहुंचे और अचानक कार पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। हमले में कार को भारी नुकसान पहुंचा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *