Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए अभिभावक और अध्यापकों में सामंजस्य जरूरी-सिद्धार्थ सिंह

दिनांक: Monday, 12 January 2026 | समय: 10:22 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली
  • बीएमपीएस में सीनियर वर्ग की अभिभावक- अध्यापक संगोष्ठी संपन्न

लालगंज,रायबरेली। कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज में सीनियर वर्ग की अध्यापक-अभिभावक संगोष्ठी संपन्न हुई। अभिभावकों ने अपने पाल्यों की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए अध्यापकों से विचार विमर्श किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने अभिभावकों से विचार विमर्श करते हुए कहा कि छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए अध्यापक और अभिभावकों के मध्य सामंजस्य आवश्यक है।

इसके लिए जरूरी है कि अभिभावक अपने पाल्यों की दैनिक क्रियाकलापों की पर निगरानी रखते हुए उनकी अच्छाइयों और कमियों के बारे में अवश्य ही विद्यालय प्रबंधन को बताते रहें जिससे समय रहते उनकी कमियों को दूर किया जा सके। इस अवसर पर कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने सहभागिता करते हुए कक्षाध्यपक व विषय अध्यापक से विचार विमर्श करते हुए विद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं के प्रति संतोष जताया।

वहीं इस अवसर पर उपस्थित प्रबंधक शांतनु सिंह ने अभिभावकों से विचार विमर्श करते हुए कहा आपने जिस भरोसे और उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपने पाल्यों का प्रवेश विद्यालय में कराया है विद्यालय हमेशा हर कसौटी पर खड़ा उतरा है और भविष्य में भी निरंतरता बनी रहेगी।नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है अभिभावक इसकी सारी जानकारी के लिए स्कूल ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के अभिभावकों के साथ-साथ मृत्युंजय सिंह,बी एन यादव,एमपी सिंह, अर्चना सिंह, शिरीष तिवारी,श्रवण तिवारी,आदित्य सिंह,आस्था सिंह,मनीष अवस्थी,अजय तिवारी,बुधराज,अंजू श्रीवास्तव,संगीत सिंह,सरिता सिंह, आरपी सिंह,सुधीर सिंह,विकास सिंह,विष्णु सिंह सहित समस्त अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन ने आए हुए अभिभावकों के आभार प्रकट करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया। आए हुए समस्त अभिभावकों के लिए पर्याप्त मात्रा में जलपान की व्यवस्था रही।यह जानकारी बीएमपीएस के जनसंपर्क अधिकारी यशबहादुर यादव ने दी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *