रायबरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर 7 साल की बच्ची की मौत

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहस्था हटिया मैदान के पास गाय चराने गई क्षेत्र के दूलापुर की रहने वाली एक सात वर्षीय लड़की को अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

क्षेत्र के दूलापुर गांव की रहने वाली सरोजिनी पुत्री सुनील (7 वर्ष) अपनी बड़ी बहन पल्लवी के साथ शाम के लगभग पांच बजे निहस्था हटिया मैदान के पास छीटू लाल बाबा मंदिर के करीब अपनी पालतू गाय को घास चराने के लिए ले गई थी।

अचानक पास से गुजर रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली सरोजिनी को कुचलते हुए निकल गई। आस पास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली व चालक को हिरासत में ले लिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका की मां ग्वागा, पिता सुनील, बड़ी बहन पल्लवी, छोटी बहन रूही और भाई आशू का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका के पिता सुनील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

मौके पर पहुंचे सीओ

घटना की जानकारी होने पर सीओ अमित सिंह मौके पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। सीओ ने कहा कि जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts