बाजपुर पुलिस का एक्शन, दो वारंटी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश

सलमान खान

बाजपुर, ऊधम सिंह नगर। न्यायालय के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में तथा क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के निर्देशन में सुल्तानपुर पट्टी चौकी पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के टांडा बंजारा वार्ड नंबर 3 निवासी सचिन पुत्र राकेश और विपिन पुत्र राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों वारंटियों के विरुद्ध पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई मनीष खत्री, एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल जरनैल सिंह और कांस्टेबल अमित जोशी शामिल रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts