मामा के बेटी दामाद सहित अन्य बेटियों ने किया हमला, मामा का भांजा लहूलुहान

सह संपादक निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS 

रायबरेली। बढ़ते अपराध मे ज्यादातर मामलों लीपापोती और सिस्टम के चलते अपराध करने वालें के हौसले बुलंद होकर दोबारा घटना को अंजाम देने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाती। ऐसा ही एक मामला कस्बा खीरों पुरानी बाजार में प्रकाश में आया जहां एक पीड़िता ने बताया कि इससे पूर्व होली के आसपास मेरे पति विमल को पीटा गया, पीड़िता थाने भी पहुंची लेकिन दबाव के बाद उसे सुलह समझौते पर मजबूर कर मामला रहा दफा कर दिया गया।

हौसला बुलंद! फिर आधा दर्जन परिवारिजनों ने किया अचानक मारपीट

ज्ञात हो कि पीड़िता सोनम पत्नी विमल नि० ग्राम पुरानी बाजार खीरों थाना खीरों जनपद रायबरेली की रहने वाली ने इस बार पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि दिनांक 23/04/26 की शाम लगभग 6 बजकर 30 मिनट पर पति के कस्बे में कैटरिंग के दौरान बाहर निकलने पर अचानक परिवार की ही चाँदनी, लक्ष्मी, शालू पुत्रीगण गुरुप्रसाद एकराय होकर प्रार्थिनी के पति से मार-पीट व गाली गलौज करने लगे, पीड़िता ने गाली देने से मना किया तो उपरोक्त सभी लोग अपने बहनोई उजाला और उनके तीन भाईयों को बुला पति को सभी लोगो ने लाठी डंडा से जमकर पीटा।

चीख पुकार पर बीच बचाव कराने पर पीड़िता को भी मारा-पीटा और जान मान की धमकी दी। यह पूरा मामला कस्बा के श्रीराम बनिया के घर के सामने घटित हुयी, मार-पीट से पीड़िता के पति के सिर पेट और नाक पर चोट आयी। पीड़िता ने इस बाद दोबारा घटना घटित होने पर फिर से पुलिस की चौखट पर पहुंची, जहां फिर से छेड़खानी में फंसाने की धमकी देखकर दबाव बनाया गया, पति लहूलुहान था जिसके चलते घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया।

बहन भाई के परिवार के बीच हुआ झगड़ा, दामाद की अहम भूमिका

इस घटना में दोनों पक्षों की बात करें तो एक तरह से घायल विमल के मामा सहित उनकी बेटियों व मामा के दामाद के बीच झगड़ा हुआ है। विवाद में कोई बड़ी वजह नहीं देखी गई, पिछला विवाद सहित इस बार रास्ते में निकासी पर तू तू मैं मैं में विवाद हुआ। दामाद पास के गांव सगुनी का निवासी है। जिसकी कस्बा पाहो रोड पर बाइक रिपेयरिंग की दुकान है।

पुलिस ने जांच करते हुए दर्ज किया मुकदमा 

खीरों पुलिस ने इस बार गहनता से जांच करते हुए युवक का मेडिकल कराते हुए घायल के ममेरी बहनों सहित दामाद व उसके भाइयों मुकदमा पंजीकृत किया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts