Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
प्रमुख समाचार

यूपी टीईटी 2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

दिनांक: Wednesday, 08 July 2026 | समय: 06:03 PM | लेखक: | श्रेणी: प्रमुख समाचार, लखनऊ
  • 02, 03 एवं 04 जुलाई को आयोजित परीक्षा के मास्टर सेट की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर अपलोड, केवल ऑनलाइन आपत्तियां होंगी स्वीकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 एवं 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में तथा 04 जुलाई 2026 को प्रथम पाली में सम्पन्न हुई थी।

इस परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ बुधवार, 08 जुलाई 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर लॉगिन करने के उपरांत मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी से मिलान कर लें।

यदि किसी अभ्यर्थी को मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति हो तो वह 14 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने संबंधी दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

ऑनलाइन लिंक के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त आपत्ति पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

पीड़िता ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, प्रार्थना पत्र देने पर उल्टा मिली धमकी, अभी तक नहीं मिला न्याय

17 July 2026

शकील अहमद सरोजनीनगर, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार लगातार सख्त कानूनों और मिशन शक्ति जैसे…

लखनऊ

विश्व युवा कौशल दिवस पर योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि : 75 जिलों के 10,283 युवाओं को मिला रोजगार

16 July 2026

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ लगातार…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *