शकील अहमद
सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए गौरी बिजनौर रोड स्थित विभा हॉस्पिटल की मुख्य शाखा का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक उत्तर प्रदेश के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। विभा हॉस्पिटल के मुख्य संचालक डॉ. वरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुरू हुई यह नई शाखा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है।
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार के मरीजों के लिए बेहतर इलाज और आधुनिक जांच की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। विशेष रूप से यहां आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) और एनआईसीयू (नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई) की सुविधा भी शुरू की गई है, जिससे गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं को त्वरित उपचार मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सहित आपातकालीन सेवाओं की भी समुचित व्यवस्था है और जनसेवा की भावना के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिक उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अस्पतालों की स्थापना से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को उचित जांच और इलाज मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष खुशहालगंज दल बहादुर सिंह, रविंद्र सिंह चौहान, भुवनेन्द्र सिंह चौहान (मुन्ना), अधिवक्ता रजत वाजपेयी, शशि भाल पटेल, शैलेन्द्र सिंह बब्बू, बंदे सिंह सहित डॉक्टरों का पैनल और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संचालक एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने इसे सरोजनीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


















