चकौली पहुंचा विकास दर्शन रथ, ग्रामीणों को दी गई विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं की जानकारी

  • सरोजनीनगर में विकास कार्यों का लेखा-जोखा लेकर गांव पहुंचा विकास दर्शन रथ, माँ तारा शक्ति रसोई के माध्यम से हुई भोजन सेवा

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसेवा से जुड़ी पहलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम चकौली में विकास दर्शन रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों और लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आयोजन के दौरान लोगों को कैलेंडर वितरित किए गए, वहीं माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई केंद्र के माध्यम से भोजन सेवा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि विकास दर्शन रथ का उद्देश्य केवल योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देना नहीं है, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को मजबूत बनाना भी है। इसके माध्यम से क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की जानकारी सीधे उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जनभागीदारी और विश्वास को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वक्ताओं ने कहा कि विकास दर्शन रथ अभियान के माध्यम से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पहुंचकर लोगों को विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से अवगत कराया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दलबहादुर सिंह, जिला मंत्री संजीव मिश्रा (फंटन), दीन दयाल प्रधान, सुशील राजपूत, अमरजीत लोधी, श्याम मनोहर लोधी, अशोक लोधी, जगदीश साहू, सुखवीर यादव, अवनीश रावत, उमा शंकर लोधी, अखिलेश लोधी, चच्चू लोधी, सहदेव लोधी, रामदीन गौतम, रामस्वरूप गौतम, संजीव लोधी, रामप्रकाश लोधी, रघुनंदन लोधी, नरेश गौतम, चंदर लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

महिलाओं की भी कार्यक्रम में उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस दौरान सोनवती लोधी, राधा लोधी, निर्मला लोधी, भगवान देई लोधी, सुनीता लोधी, मीना लोधी, कलावती लोधी, कुसमा लोधी, लक्ष्मी लोधी, कंचन लोधी, संगीता लोधी, किरन लोधी, मोनिका लोधी, वंदना लोधी, रामरती रावत, क्रांति लोधी, दुलारी लोधी, अनिता लोधी और प्रीति लोधी समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनसेवा और जनभागीदारी को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts