बाजपुर में यशपाल आर्य का जनसंवाद, बोले… जनता के हित ही पहली प्राथमिकता

सलमान खान)

बाजपुर, ऊधम सिंह नगर। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्रवासियों के हितों के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता है।

यशपाल आर्य ने ग्राम बेरिया दौलत मेहता फार्म, मझरापच्चू, तोता बेरिया, रतिभान फार्म, हॉल्ट एस.सी. बस्ती, हॉल्ट बुक्सार, माला फार्म कॉलोनी और कल्याणपुरी समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया। जनसंवाद के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, जनहित के मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

युवाओं का कांग्रेस में बढ़ता रुझान

ग्राम बेरिया दौलत मेहता फार्म स्थित यूथ कांग्रेस जिला महासचिव हरभजन सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर बीडीसी सदस्य मनोज सिंह, वार्ड सदस्य परमजीत सिंह, जिगर सिंह, गुरप्रीत सिंह बाजवा, विजय मल्होत्रा, सौरव बाबा, शिवम ठाकुर, बलविंदर पाल, गुरशरण उप्पल, आकाश सिंह और सहजपाल सिंह सहित दर्जनों युवाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सभी नए सदस्यों का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं का जुड़ाव पार्टी को और मजबूत करेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts