मेरठ में फर्जी अफसर बनकर अपहरण, पांच गिरफ्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी बनकर एक युवक का अपहरण करने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को जबरन कार में बैठाया और परिजनों से रकम मांगी बताई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और वारदात में इस्तेमाल कार समेत सामान बरामद किया है। मामले की जांच जारी है।