Thursday, 19 November 2026 nishpakshdarpan.com
Thursday
19 November 2026
ताज़ा खबर
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्यसर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएम

दिनांक: Wednesday, 18 November 2026 | समय: 12:57 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

यह केवल एक मॉकड्रिल है जो जागरूकता फैलाने के लिए की जा रही है – सरनीत कौर ब्रोका

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ब्लैक आउट मॉकडिल के आयोजन के सम्बन्ध में नागरिक सुरक्षा विभाग, डी0डी0एम0ए0 एस0डी0आर0एफ0 अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं सम्बन्धित विभागों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने बताया कि युद्ध की स्थिति में हवाई हमले से अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, आवास, सड़क तथा जनता को सुरक्षित रखने हेतु उनकी विद्युत (बिजली) बंद रखना प्रकाश प्रतिबद्ध (ब्लैक आउट कहलाता है) उन्होंने बताया कि 22 नवम्बर 2026 को सायं 06 बजे से सायं 06ः30 बजे तक राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज आयोजित की जायेगी। जिसमें बचाव सम्बन्धी आपातकालीन विधियों का अभ्यास/प्रदर्शन किया जायेगा।

मॉकड्रिल के समय हवाई हमले का रेड सिग्नल दो मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में बजाया जायेगा तथा खतरा टलने की सूचना दो मिनट तक सायरन को एक ही आवाज में बजाकर दी जाएगी, ताकि बचाव व राहत की कार्यवाही तुरन्त की जा सके।यह अभ्यास आपकी सुरक्षा के लिए है। इसलिए इसे गम्भीरता से ले और सहयोग करें। नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि यह मॉकड्रिल जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने आमजन मानस के अपील की कि सहयोग देते हुए भविष्य में हवाई हमले (युद्ध) जैसी विषम परिस्थितियों में होने वाले ब्लैक आउट के प्रति जागरूक रहें। अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों को पालन करें।

उन्होंने कहा कि एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक अपने घरों/सुरक्षित स्थानों पर रहें। सभी लाईटों को बंद रखे। माचिस, लाईट, टार्च एवं मोबाईल का प्रयोग न करें। हवाई हमले के बाद बाहर तभी निकले जब सरकारी निर्देश मिले। यदि रोड पर हों तो वाहन किनारे खड़ी कर वाहन की लाईट ऑफ कर दें। घबरायें नहीं व समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देर्शों/ ट्रैफिक नियमों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्या

18 November 2026

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से जारी है रामरथ यात्रा 21 से 25 दिसंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में…

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचार

18 November 2026

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर जनसंवाद के दौरान नागरिकों को पत्रिका देकर किया सम्मानित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और…

उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

18 November 2026

खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बाजार जा रहे थे 25 वर्षीय आशीष बाबा चौराहे पर पीछे से पिकअप ने मारी…