Wednesday, 18 November 2026 nishpakshdarpan.com
Wednesday
18 November 2026
ताज़ा खबर
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्यसर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, 80 लाख से अधिक लड़कियों को लगी HPV वैक्सीनसरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्यासंजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचारमहाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तारएंटीबायोटिक दवाओं का असर घटा! ICMR रिपोर्ट में खुलासा, E. coli और Klebsiella जैसे बैक्टीरिया बने बड़ी चुनौती22 नवम्बर को राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित होगी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल एक्सरसाइज – डीएमडीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षामिशन शक्ति के तहत इशरत शाह बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, सिविल सेवा में जाने का है लक्ष्य
उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को लेकर की तैयारियों की समीक्षा

दिनांक: Wednesday, 18 November 2026 | समय: 12:54 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

संबन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के दिए गए निर्देश

23, 24 एवं 25 नवम्बर को डलमऊ सहित जनपद के विभिन्न स्थलों पर मेला एवं घाटों पर होगा मुख्य स्नान पर्व

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ सहित जनपद के विभिन्न स्थलों पर आयोजित होने वाले मेलों एवं घाटों पर 23, 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को सम्पन्न होने वाले मुख्य स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों एवं कार्यवाहियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला एवं स्नान पर्व से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर ली जाएं।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डलमऊ सहित जनपद के सभी मेला स्थलों एवं घाटों पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए चिकित्सा शिविरों की स्थापना, एम्बुलेंस की तैनाती तथा आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अग्निशमन व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, पार्किंग, साफ-सफाई एवं घाटों पर बैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था समय से पूर्ण कराई जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मेला स्थल एवं घाट पर आवश्यकतानुसार प्वाइंटवार एवं शिफ्टवार अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाए। ड्यूटी पर तैनात कार्मिक अपने निर्धारित स्थल पर समय से उपस्थित रहकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

व्यवस्थाओं की सतत निगरानी भी सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और स्नान पर्व सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्थलों का निरीक्षण कर आयोजकों से समन्वय स्थापित करते हुवे सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध सुनिश्चित करवाते हुवे आयोजनों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराए।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थलों एवं घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात के सुचारू संचालन तथा पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी डलमऊ श्याममणि त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर पंचायत डलमऊ ब्रजेश दत्त गौड़, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डलमऊ सिकंदरादित्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

सरोजनीनगर से 50 श्रद्धालुओं ने रामरथ यात्रा के 66वें पड़ाव पर किए रामलला के दर्शन, अब तक 9 हजार से अधिक पहुंचे अयोध्या

18 November 2026

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से जारी है रामरथ यात्रा 21 से 25 दिसंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में…

उत्तर प्रदेश

संजय सिंह चौहान ने सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह के विकास कार्यों की सराहना की, ‘मैं हूं सरोजनीनगर’ पत्रिका का किया प्रचार

18 November 2026

बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर जनसंवाद के दौरान नागरिकों को पत्रिका देकर किया सम्मानित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और…

उत्तर प्रदेश

महाराजगंज: बृजमनगंज में मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

18 November 2026

खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बाजार जा रहे थे 25 वर्षीय आशीष बाबा चौराहे पर पीछे से पिकअप ने मारी…