महाराजगंज: रात में सड़क दुर्घटना, 22 साल के अमित साहनी की मौत

[post-views]

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक अमित साहनी की मौत हो गई। हादसा कोमल चौराहे के पास उस समय हुआ, जब वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से जरलहवा की ओर मुड़ रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित साहनी पुत्र रमाशंकर साहनी, निवासी बड़डार टोला झीगुरीजोत, महाराजगंज, पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या यूपी 56 बीसी 2293) से जा रहा था। मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। गंभीर रूप से घायल अमित को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts