सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों की सूची जारी होने के बाद बृजमनगंज नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सूची जारी होते ही तीन नए सभासदों के नामों की घोषणा की गई, जिसके बाद समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।
नगर पंचायत बृजमनगंज से राजू जायसवाल, बबलू सिंह और अंबेडकर कुमार को मनोनीत सभासद बनाया गया है। इनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लोग नगर विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने तीनों नव-नियुक्त सभासदों को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि इनकी सक्रिय भागीदारी से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, प्रधान राजू सिंह, अशोक पटवा, सभासद जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, रवि यादव, झिनक विश्वकर्मा, सनी यादव, अनूप चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, जितेंद्र कुमार, अनिरुद्ध तिवारी, नोहर सिंह, बबलू चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नव-निर्वाचित सभासदों को शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि योग्य और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी मिलने से नगर में विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनसमस्याओं का बेहतर समाधान होगा।
वहीं, मनोनीत सभासदों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और नगर के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
फिलहाल पूरे नगर में बधाइयों का दौर जारी है और लोग इसे विकास की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।


















