सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
रायबरेली। जनपद में बढ़ रहे अपराध एक तरफ चरम पर वहीं पुलिस भी लगातार ऐसे शातिर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने पर पीछे नहीं हट रही। ज्ञात हो कि ऐसी ही एक लूट की योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्तों में एक जनपद रायबरेली के अभियुक्त के साथ 5 फतेहपुर के लुटेरों को पुलिस ने सामान सहित गिरफ्तार कर लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया।
आपको बता दे कि थाना ऊंचाहार क्षेत्र के ग्राम पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी निवासी अंकित पाल पुत्र मुन्ना पाल, जो एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था मेसर्स पीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, बीती दिनांक 26 फरवरी की रात्रि लगभग 10 बजे मदारीगंज से घर लौटते समय हटवा व लक्ष्मीगंज गांव के मध्य डिहवा गांव स्थित अशोक किराना स्टोर के पास दो बाइक सवार चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रोक लिए गए। आरोपियों ने उनका बैग (जिसमें ASUS कंपनी का लैपटॉप व पेनड्राइव), मोबाइल व पर्स व स्मार्टवाच छीन लिया। सूचना पर डायल 112 व थाना ऊंचाहार पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। पीड़ित वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-0042/2026 धारा 304(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस टीम जांच के बाद अपना जाल बिछाया। पुलिस टीमों द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही भी की गयी।
रवि कुमार” पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी डलमऊ श्री गिरिजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में आज दिनांक 02.03.2026 को खरौली पुल के पास बाग में से थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा 06 अभियुक्तगण अमन तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी चौफेरवा थाना हुसैनगंज फतेहपुर, क्रिस कुमार पुत्र शंकर कुमार, आदर्श पासी उर्फ नन्नू पासी निवासीगण पटेलनगर थाना हरिहरगंज फतेहपुर, दीपू वाल्मिकी उर्फ काला पुत्र उमेश वाल्मीकी निवासी राधानगर थाना राधानगर फतेहपुर, अश्वनी उर्फ शनि पुत्र गजाधर प्रसाद निवासी पैड़ापुर थाना ऊंचाहार रायबरेली, अमित रावत उर्फ अमित कुमार पुत्र स्व० अखिलेश कुमार निवासी दक्षिणि गौतम नगर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर को लूट के सामान के साथ दबोच लिया गया।
खाने पीने के शौक़ीन, ऊंचे ख्वाबों ने बना दिया लुटेरा
रायबरेली पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त में अश्वनी उर्फ शनि से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आदर्श पासी उर्फ नन्नी आपस में रिश्तेदार है जो पीने खाने के आदती है। जिसके खर्च के लिए दोनो को घर से पैसा नही मिलता था। इसी चीज को लेकर अश्वनी व आदर्श ने अपने साथी दीपू, अमन, क्रिस, दीपू, अमित के साथ योजना बनाकर थाना ऊंचाहार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम लक्ष्मीगंज के पास एक व्यक्ति के साथ लूट की थी। हमारे पास से जो माल बरामद हुआ है वह उसी घटना से संबंधित है। आज हम सभी लोग पुनः घटना कारित करने के लिए निकले थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।
शातिर अभियुक्त में एक जनपद से अन्य गैर जनपद फतेहपुर के निवासी
लूट के खुलासे में पकड़े गए अभियुक्तों में एक अभियुक्त रायबरेली जनपद के ऊंचाहार का निवासी है जो अश्वनी उर्फ शनि पुत्र गजाधर प्रसाद निवासी पैड़ापुर का बताया गया इसके साथ पड़ोसी जनपद के अमन तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी चौफेरवा थाना हुसैनगंज फतेहपुर, क्रिस कुमार पुत्र शंकर कुमार निवासी पटेलनगर थाना हरिहरगंज फतेहपुर, आदर्श पासी उर्फ नन्नू पासी पुत्र विजयबहादुर निवासी पटेलनगर थाना हरिहरगंज फतेहपुर के साथ दीपू वाल्मिकी उर्फ काला पुत्र उमेश वाल्मीकी निवासी राधानगर थाना राधानगर फतेहपुर सहित अमित रावत उर्फ अमित कुमार पुत्र स्व० अखिलेश कुमार निवासी दक्षिणि गौतम नगर थाना कोतवाली नगर फतेहपुर का निवासी है।
लुटेरों के पास से कौन कौन सा समान हुआ बरामद
पुलिस के अनुसार इन शातिर लुटेरों के पास से लूट का समान बरामद हुआ है उसमें एक लैपटाप, एक स्मार्टवाच, एक डायरी, एक तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, एक नीली अपाचे मोटरसाइकिल सं0- UP71 AA 5866, एक हीरो स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल सं0-UP 33CK 0594, एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट है।


















