सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
रायबरेली। जनपद के एक तिलक समारोह कार्यक्रम में खाना खाने के बाद कई दर्जन लोगों की हालत बिगड़ने से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तिलक समारोह में भोजन खाने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को घर भेज दिया गया वही कई लोगों का इलाज जारी है। मरीजों की माने तो सुशील गुप्ता के यहां तिलक समारोह में शामिल होकर जैसे ही भोजन किया कि उल्टी दस्त के बाद सभी की अचानक तबीयत बिगड़ी है।
आपको बता दे कि घर के मुखिया राजन गुप्ता के यहां खुशी का माहौल था, कार्यक्रम बछरावां के जिलेदार मैरिज लॉन में कार्यक्रम था, पुत्र सुशील गुप्ता के तिलक में धीरे धीरे निमंत्रण में लोग पहुंचने के बाद खाना खाने के लिए पंडाल में रिश्तेदार, आमंत्रित लोग पहुंचे, लेकिन उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब लोगों ने पनीर खाने के बाद उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। खाना खाने के बाद काफी लोग घर की ओर रवाना हो गए, वहीं कुछ लोग रुके रहे जिसमें ज्ञानेंद्र, अजय, प्रदीप, प्रेमा, शकीला, सुमन, सोनू, साधना सहित दर्जनों लोगों को उल्टी दस्त होना शुरू हो गया, जिन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है। मामला अब चर्चा का विषय बना है।
कही नकली पनीर तो नहीं उल्टी दस्त का कारण
शादी सीजन का समय चल रहा है, इस बीच जिले में नकली पनीर भी तेजी से हावी है, चोरी छुपे जनपद में पहुंचने वाला यह पनीर मार्केट में तेजी से बिक रहा है, प्रशासन सिर्फ समय-समय पर ही अपना अभियान चलता है, इसके बाद यह नकली पनीर खोया माफिया फिर से हावी हो जाते हैं, अब जांच का विषय यह है कि गुप्ता जी ने पनीर का आर्डर किसे दिया था, कहां से आया पनीर यह सभी जांच के विषय हैं।


















